adevertisment Adevertiisment banner

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव मेनहोल में फेंका, जानें पूरा मामला

कानपुर। शनिवार देर रात चार-पांच युवकों ने मिलकर अपने हिस्ट्रीशीटर साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को रेलवे के मेनहोल में फेंक दिया। सुबह जब परिजन उसकी तलाश कर रह रहे थे तो मैन-होल के पास खून के धब्बे दिखे। लोगों ने झांक कर देखा तो 25 फीट गहरे सीवर में हिस्ट्रीशीटर का शव औंधे मुंह पड़ा था। इस पर परिजनों ने दो युवकों को दबोचा और उनकी पिटाई की है। दबोचे गए युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बताया कि सभी नशे में थे। उसी समय मारपीट हुई। मारपीट के दौरान हिस्ट्रीशीटर की जान चली गई। इसके बाद उसके शव नाले में फेंक दिया। शव निकालने के लिए जूही थाने की पुलिस और निगर निगम की टीम मशक्कत करती रही, संसाधन न होने से शव मैनहोल से बाहर नहीं निकला। जूही साईं पुरवा निवासी विजय सिंह उर्फ पुत्ती (32) जूही थाने का हिस्ट्रीशीटर था। कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर बाहर आया था। शनिवार देर रात इलाके के दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोस्तों ने ही उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इसके बाद उसका शव मैनहोल में डाल दिया। विजय के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जांच-पड़ताल की तब पता चला कि उसका रात में दोस्तों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने दो दोस्तों को दबोच लिया और पूछताछ की तब पता चला कि देर रात मारपीट के बाद हत्या करके शव मैनहोल में डाल दिया।

इसके बाद जूही थाना प्रभारी संतोष आर्या फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ के चंगुल से दोनों हत्यारोपियों को छुड़ाया और हिरासत में लिया।जूही थाने की पुलिस और नगर निगम की मदद से गहरे मेनहोल से शव निकालने का प्रयास कर रही है। मामले की जानकारी मिलने पर महापौर मौके पर पहुंची। महापौर ने मेनहोल से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

Related Articles

Back to top button