Deprecated: YoastSEO_Vendor\Symfony\Component\DependencyInjection\Container::__construct(): Implicitly marking parameter $parameterBag as nullable is deprecated, the explicit nullable type must be used instead in /home/eksandesh/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo/vendor_prefixed/symfony/dependency-injection/Container.php on line 60
कानपुर: चांदी का मुकुट पहनाकर कार्यकर्ताओं ने किया शिवपाल का स्वागत

कानपुर: चांदी का मुकुट पहनाकर कार्यकर्ताओं ने किया शिवपाल का स्वागत

कानपुर। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा कानपुर देहात से चलकर कानपुर नगर ग्रामीण आगमन पर किसान नगर में स्वागत किया गया। सचेंडी में रथ यात्रा पहुंचने पर जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया मंच पर पूर्व पार्षद एवं बिधनू ब्लॉक की प्रधान संघ की अध्यक्ष काजल किरण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर व प्रतीक चिन्ह चाबी सप्रेम भेंट किया।

वहीं पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने स्वागत के साथ ₹111000 एक लाख ग्यारह हजार रुपया नगद देकर राष्ट्रीय दल शिवपाल सिंह यादव को सम्मानित किया एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर ₹21000 की थैली भेंट की जिला संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने दूर-दूर से आए हुए बिठूर विधानसभा क्षेत्र से हजारों हजारों की संख्या में ग्रामीणों का एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र और राज्य में भाजपा की जन विरोधी सरकार है जिससे हर वर्ग का व्यक्ति, किसान, मजदूर, व्यापारी व असहाय परेशान हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसानों को उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है, महिलाएं असुरक्षित है, छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है, आवागमन की सड़कें टूट कर गड्ढों में तब्दील हो रही है ऐसी स्थिति में बदलाव आवश्यक है 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा के बिना किसी की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनेगी।

शिवपाल के स्वागत में उमड़े प्रसपाई, सचेंडी में विशाल स्वागत

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का सचेंडी में डॉ आनंद झा के द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। रामादेवी चौराहे पर राजेश सिंह यादव के द्वारा स्वागत सभा आयोजित की गई, जहां पर शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा को संबोधित किया हरजिंदर नगर चौराहा पर प्रदीप यादव द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जेके कॉलोनी चौराहा पर शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जाजमऊ चौराहा पर दुर्गा शंकर मिश्रा अबरार आलम जमील अहमद अमित यादव सरोज प्रजापति द्वारा स्वागत सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, प्रदेश महासचिव अशोक यादव, सुधाकर त्रिपाठी गोविंद त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, अबरार आलम आदि हजारों पदाधिकारी कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button