Varanasi News : काशी विश्वनाथ धाम का नव नियुक्त CEO सत्यम मिश्र ने किया गहन निरीक्षण, श्रद्धालु सुविधाओं पर दिया जोर

Varanasi News : काशी विश्वनाथ धाम के नव नियुक्त CEO सत्यम मिश्र ने गहन निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, कतार प्रबंधन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्री काशी विश्वनाथ धाम CEO सत्यम मिश्र, काशी विश्वनाथ धाम निरीक्षण, सत्यम मिश्र, काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री काशी विश्वनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्था, काशी विश्वनाथ दर्शन, काशी विश्वनाथ श्रद्धालु सुविधा, वाराणसी समाचार, Kashi Vishwanath Dham, Satyam Mishra, Varanasi News, Kashi Vishwanath Temple, Kashi Vishwanath Darshan, UP News, वाराणसी, काशी विश्वनाथ धाम

Varanasi News : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सत्यम मिश्र ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, उप जिलाधिकारी पवन प्रकाश पाठक समेत मंदिर न्यास और परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। CEO सत्यम मिश्र ने पूरे धाम क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्गों, जिग-जैग दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को देखा।

सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था की ली जानकारी

सत्यम मिश्र ने धाम में सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन प्रक्रिया का भी विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान में संचालित व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रवेश मार्गों पर कतार प्रबंधन प्रभावी तरीके से किया जाए।

पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था पर भी जोर

CEO ने धाम में उपलब्ध शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, विश्राम और अन्य श्रद्धालु सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं को लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा वृद्ध और जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए संचालित मुमुक्षु भवन की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।

श्रद्धालु-केंद्रित व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

सत्यम मिश्र ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम की सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालु-केंद्रित रहनी चाहिए। उन्होंने प्रवेश और निकास मार्गों, जिग-जैग दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन, पेयजल और स्वच्छता की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धाम की व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण किया जाएगा और जरूरत के अनुसार सुधार किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button