adevertisment Adevertiisment banner

Kaushambi News- अस्थि लेकर दिल्ली से प्रयागराज जा रही कार पलटी तीन गंभीर घायल मां बेटा बहू पोता साहित कार में सवार थे 7 लोग

Kaushambi News-दिल्ली से पति की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे एक परिवार की कार शुक्रवार को सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। कार में दो मासूम बच्चों सहित कुल सात लोग सवार थे दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी रेनू देवी के पति श्री प्रसाद का दो दिन पहले कैंसर से निधन हो गया था। कर्मकांड के बाद रेनू देवी अपने परिवार के बेटे बहुत पोते सहित 7 लोगों के साथ कार में सवार होकर के अपने पति की अस्थियां संगम में विसर्जित करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही कार सवार सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचे अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया जिससे कार में सवार सभी लोग कार के अंदर फस गए और घायल हो गए दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़ करके उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला हादसे में बेटा मंटू उम्र 29 वर्ष पुत्र श्री प्रसाद रेनू देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी स्व.श्री प्रसाद अमरीना उम्र 26 वर्ष पत्नी मंटू उनके दो मासूम बेटे हर्षराज उम्र 8 वर्ष और यश राज उम्र 6 वर्ष करन उम्र 22 वर्ष पुत्र श्री प्रसाद तथा अरिमता कुमारी उम्र 18 वर्ष पुत्री बबलू कुमार घायल हो गए हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर है पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button