adevertisment Adevertiisment banner

KedarnathHelicopterCrash: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पति को खोने के बाद टूटीं लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान

KedarnathHelicopterCrash: देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को अक्सर फौलाद का बना समझा जाता है – लेकिन जब अपनों का साथ छूटता है, तो वर्दी के पीछे छुपा इंसान भी टूट जाता है।

ऐसा ही एक दिल को छू जाने वाला दृश्य उस समय देखने को मिला, जब लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने अपने पति को अंतिम विदाई दी। उनके पति लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान की मृत्यु हाल ही में केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में हो गई थी।

आर्मी की वर्दी में दृढ़ दिखने वाली दीपिका, जैसे ही तिरंगे में लिपटे अपने पति के पार्थिव शरीर के पास पहुंचीं, खुद को संभाल न सकीं। फफक-फफक कर रो पड़ीं। यह पल वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर गया।

कौन थे राजवीर सिंह चौहान?

राजवीर सिंह चौहान सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवा में कार्यरत थे। केदारनाथ यात्रियों के लिए चलने वाली एक हेलीकॉप्टर सेवा में वह अहम भूमिका निभा रहे थे। हादसे के समय वह उसी हेलीकॉप्टर में सवार थे।

एक बहादुर पत्नी, एक टूटा हुआ दिल

दीपिका चौहान खुद भी सेना में कार्यरत हैं और देश की सेवा में तत्पर हैं। लेकिन इस निजी क्षति ने उन्हें पूरी तरह झकझोर दिया है।

उनकी यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जहां लोग एक सुर में यही कह रहे हैं —
“सेना के लोग भी इंसान होते हैं… उनका भी दिल होता है।”

Related Articles

Back to top button