adevertisment Adevertiisment banner

लखीमपुर हिंसा : स्कूटी से क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा मंत्री का बेटा, सिद्धू ने तोड़ा अनशन

लखीमपुर। लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा आज शनिवार को क्राइम ब्रांच ऑफिस में पुलिस के सामने पेश हो गया है। जहां जांच एजेंसी आशीष से पूछताछ कर रही है। हालांकि, आशीष मिश्रा को दिन में 11 बजे लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच की टीम के सामने पेश होना था, लेकिन वह 15 मिनट पहले पहुंचे। आशीष भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा के साथ स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचा। वहीं लखीमपुर में हुई हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर निघासन पहुंचे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अनशन तोड़ दिया है। पत्रकार रमन कश्यप की बहन ने तुड़वाया सिद्धू का व्रत।

इससे पहले शुक्रवार को लखीमपुर खीरी हिंसा पर सीएम योगी ने कहा कि ये घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इसकी तह तक जा रही है। लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं है। चाहे वह कोई भी हो कानून सबके लिए समान है, कानून सबके साथ समान रूप से व्यवहार भी करेगा। लेकिन हाईकोर्ट की ये रूलिंग भी है कि गिरफ्तारी से पहले पर्याप्त साक्ष्य भी होने चाहिए। हम किसी के खिलाफ सिर्फ आरोप पर गिरफ़्तारी नहीं करेंगे। हमने साक्ष्य मिलने के बाद सभी की गिरफ्तारी की है चाहे वह बीजेपी का विधायक हो या विपक्ष का नेता।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार किसानों का एक समूह उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कुचल दिया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। तिकोनिया थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button