adevertisment Adevertiisment banner

भू माफियाओं को सत्ता संरक्षण मिला था जमीन हड़पने के लिए : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि रामपुर की विरासत को नष्ट करने का षड्यंत्र किया गया। जमीनों को हड़पने के लिए भूमाफियाओं को सत्ता का संरक्षण दिया गया। हमने 147 भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की और 140 हेक्टेयर जमीन को मुक्त करा लिया। हम रामपुर की विरासत को सहेजकर रखेंगे। रामपुर में 64 करोड़ की 24 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर सपा नेता आजम खां रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारे सामने चुनौती थी कि कोरोना से भी बचना था और लोगों का जीवन भी बचाना था। यही नहीं जो जेल में थे, उनको भी कोरोना से बचाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार शांति के प्रतीक हैं। कुछ लोगों ने रामपुर की विरासत को भी नष्ट करने का षड्यंत्र किया था, लेकिन हम लोग इसीलिए रामपुर आए हैं कि रामपुर की विरासत को सहेजकर रख सकें, लेकिन कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि किसी भूमाफिया को सत्ता के संरक्षण में जमीनों को हड़पने का काम नहीं करने देंगे। गरीबों की सम्पत्ति और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहारों में शांति और सौहार्द्र बिगाड़ने का काम करने वाले, निकम्मे व पेशेवर माफियाओं की अवैध कमाई पर चलने के लिए बुलडोजर हमेशा तैयार रहता है। अगर किसी ने गरीबों की सम्पत्ति पर गलत नजर रखी तो उन्हें बुलडोजर का सामना करना पड़ेगा कोरोना काल के दौरान जब पूरी दुनिया मौत के साये में जी रही थी, तब प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार अपने जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी और कोरोना वारियर्स के साथ काम कर रही थी। हमलोगों के सामने चुनौती थी कि कोरोना से भी बचाना था और लोगों का जीवन भी बचाना था। उन्होंने आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि जो जेल में थे, उनको भी करोना से बचाया गया।

Related Articles

Back to top button