adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow: इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट करने वाले लूटेरों से पुलिस मुठभेड़, एक लूटेरा गिरफ्तार 

Lucknow: चिनहट क्षेत्र के मटियारी मार्ग स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा के पीछे की दीवार काट कर लूट मामले में सोमवार को लूटेरों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गयी। सुबह के वक्त संदिग्धों की सूचना पर पुलिस टीम ने लौलाई गांव में वाहनों की चेकिंग आरम्भ की थी, तभी सामने से आते वाहनों को रोककर पूछताछ किया गया। इस दौरान एक लूटेरा गिरफ्तार हुआ एवं तीन मौके से फरार हो गये।

Lucknow: also read- Dehradun: झूलते तारों को अलविदा- यूरोप की तर्ज पर अब बिजली दौड़ेगी जमीन के नीचे

पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने मीडिया को बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट मामले में पुलिस की तीन टीमें लगायी गयी थीं। जिनकी ओर से लौलाई में लूटेरों के पहुंचने की सूचना पर चेकिंग लगायी गयी। जब सुबह के वक्त वाहनों की चेकिंग में बिहार ​के मूंगेर निवासी लूटेरा अरविन्द कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे घटना के संबंध में चिनहट थाने की पुलिस एवं क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। वहीं मौके से फरार हुए लूटेरों के पीछे पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button