adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: इंजीनियरिंग की 10 प्रतिशत सीटों पर काउंसलिंग जल्द

लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी यूपीसीईटी-2021 की मेरिट सूची में गड़बड़ियां मिलने के बाद शेष बची 10 प्रतिशत सीटों पर जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए एकेटीयू के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि एनटीए की मेरिट सूची में रैंकिंग संबंधी कुछ गड़बड़ी देखने को मिली हैं। अब नई तिथि जल्द ही जारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि जो भी खामियां हैं उन्हें दूर करके दोबारा मेरिट सूची जारी की जाएगी तब नए से सिरे से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक जो दाखिले हुए हैं, उन्हें भी फिलहाल रोक गया है।

दोबारा प्रक्रिया शुरू होने पर मिलान किया जाएगा और उनमें से जो दाखिले सही पाए जाएंगे उन्हें जारी रखते हुए, बाकी रद्द कर दिए जाएंगे। उधर नाटा द्वारा जारी मेरिट के आधार पर हो रही बीआर्क की प्रवेश काउंसलिंग जारी रहेगी क्योंकि इसका यूपीसीईटी से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) से मान्यता प्राप्त इस संस्थान में बीफार्मा की 100 सीटें (ईडब्ल्यूएस के लिए अतिरिक्त 10 प्रतिशत सीटें) उपलब्ध हैं। सभी सीटें भर गई थीं और चयनित छात्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैम्पस के फैकल्टी ऑफ इंजिनियरिंग की पुरानी बिल्डिंग (सेमिनार हॉल) में रिपोर्ट भी करना था लेकिन फिलहाल पूरी प्रक्रिया स्थगित रहेगी।

Related Articles

Back to top button