adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow News-सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी भाजपा

Lucknow News-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार केआठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी । भाजपा आगामी 24 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। अभियान की दृष्टि से जिला स्तर पर 23 व 24 मार्च को कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने दी।

गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति, गांव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं के सामाजिक व आर्थिक उन्नति को समर्पित सरकार की योजनाओं तथा साहसिक निर्णयों को लेकर भाजपा लोक दरबार में पहुंचेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह द्वारा तय कार्ययोजना के अनुसार “उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के आठ वर्ष” के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनमानस तक पहुंचेगी।

अभियान के लिए प्रदेश स्तर पर प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, मीना चौबे, अमित वाल्मीकि, बसन्त त्यागी और शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही क्षेत्र व जिला स्तर पर भी संयोजक व सहसंयोजक बनाए गए है।श्री शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत जिला स्तर पर लाभार्थी मेले आयोजित किये जायेंगे। घर-घर सम्पर्क के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं तथा साहसिक व ऐतिहासिक निर्णयों को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां भी आयोजित की जायेंगी, जिनमें 8 वर्ष की विकास यात्रा पर चर्चा होगी।
Read Also-
युवा मोर्चा जिले में सरकार की प्रमुख परियोजनाओं पर बाइक रैलियों के माध्यम से पहुंचेगा। जिला स्तर पर प्रबुद्धवर्ग के बीच सम्मेलनों के माध्यम से सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों पर संवाद किया जाएगा। वहीं ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा महिलाओं के बीच पहुंचकर संवाद करेगी। 14 अप्रैल बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा स्वच्छता कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएगें। इसके साथ ही भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के लिए किये गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button