Mau NEET Success Sanskriti Pandey: मऊ की बेटी संस्कृति पांडेय ने NEET में पाई शानदार सफलता, दिवंगत दादा का सपना किया साकार

विक्ट्री इंटर कॉलेज दोहरीघाट के प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वतानंद पांडेय की पुत्री की उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी, ब्राह्मण विकास परिषद ने किया सम्मानित।

Mau NEET Success Sanskriti Pandey: जनपद की होनहार छात्रा कुमारी संस्कृति पांडेय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। संस्कृति, विक्ट्री इंटर कॉलेज दोहरीघाट के प्रधानाचार्य एवं ब्राह्मण विकास परिषद, मऊ के सदस्य डॉ. शाश्वतानंद पांडेय की पुत्री हैं।

संस्कृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय बृहस्पति पांडे के आशीर्वाद और प्रेरणा को दिया। उन्होंने बताया कि उनके दादा अक्सर प्यार से कहते थे, “हमार बबुनी डॉक्टर बनी।” दादा के इसी सपने को अपना लक्ष्य बनाकर उन्होंने कड़ी मेहनत की और आज उसे साकार कर दिखाया।

ब्राह्मण विकास परिषद ने किया सम्मानित

संस्कृति की इस उपलब्धि पर ब्राह्मण विकास परिषद, मऊ के वरिष्ठ सदस्य पंकज उपाध्याय अपने साथियों के साथ डॉ. शाश्वतानंद पांडेय के आवास पहुंचे। उन्होंने संस्कृति को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

पंकज उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने संस्कृति की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे मऊ जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्कृति भविष्य में एक सफल और संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी।

Mau CRO Protest: मऊ में CRO के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध जारी, न्यायालय के बहिष्कार का फैसला बरकरार

वरिष्ठ पत्रकार ने भी दी बधाई

वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय ने भी टेलीफोन के माध्यम से संस्कृति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने डॉ. शाश्वतानंद पांडेय को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

संस्कृति की सफलता के बाद क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button