Mau News: मऊ कलेक्ट्रेट में आरक्षण व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग
Mau News: Protest at Mau Collectorate against the reservation system; demand for reservation based on economic grounds.
Mau News:कलेक्ट्रेट परिसर में सवर्ण एकता मंच के बैनर तले आरक्षण व्यवस्था के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर नारे लगाए गए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया।
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग
प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आधार पर आरक्षण व्यवस्था समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि आरक्षण का लाभ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र राम ने भी आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने परिवार में आरक्षण का लाभ नहीं लेने के संबंध में लिखित पत्र दिया है।
ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योग्यता और समान अवसर को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं, वक्ताओं ने 13 जनवरी 2026 से लागू यूजीसी से संबंधित नियमों का विरोध करते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की।

आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प
अधिवक्ता अतुल कुमार राय, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय और भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
पुलिस बल रहा तैनात
कार्यक्रम का संचालन विजय प्रताप सिंह ने किया। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
कार्यक्रम में सवर्ण एकता मंच के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, संयोजक विजय प्रताप सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष उमाशंकर उमर, विशिष्ट अतिथि रामजी उपाध्याय, अमरनाथ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, प्रणव चतुर्वेदी, अभिमन्यु दुबे, अवधेश तिवारी, जयशंकर दुबे, एडवोकेट संजीव कुमार द्विवेदी, धनंजय पांडेय, शिव शंकर उपाध्याय, जयप्रकाश मिश्रा, डॉ. पंकज उपाध्याय, सुरेश पांडेय, योगेंद्र नाथ चौबे, नागेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार उपाध्याय, सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष फागू सिंह, एडवोकेट अनिल मिश्रा, एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय और एडवोकेट रत्नेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



