adevertisment Adevertiisment banner

Meerut: कांवड़ियों पर हेलीकॉस्टर से होगी पुष्प वर्षा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कर रहे आने का इंतजार

Meerut: हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। मेरठ जोन के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हेलीकॉप्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं।

जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है, तभी से कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। इस बार भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होगी। कांवड़ियों पर मेरठ के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाएंगे। अब बस केवल हेलीकॉप्टर आने का इंतजार किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर से लेकर मेरठ तक कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने की तैयारी कर ली गई है। हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाने के साथ ही अधिकारी कांवड़ मार्ग की निगरानी भी करेंगे। इसके साथ ही मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर और बागपत में पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Meerut: also read- Raipur: सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध

मेरठ के एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र के अनुसार, हेलीकॉप्टर में मेरठ जोन के एडीजी, मेरठ की मंडलायुक्त, आईजी सवार होकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। बुधवार शाम को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने का कार्यक्रम बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button