adevertisment Adevertiisment banner

मिर्जापुर: छात्रा ने स्कूल में निगला विषाक्त पदार्थ, विद्यालय बंद कर शिक्षक हुए फरार

मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के महमदवा के एमबीडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा छः की छात्रा ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया कुछ देर बाद छात्रा की हालत बिगड़ने पर स्कूल की टीचर ने छात्रा के घर फोन कर सूचना दी और स्कूल बंद कर सभी फरार हो गये। थाना क्षेत्र के रेक्सा खुर्द निवासी आंचल महमदवा के एम बीपीडी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है।

छात्रा की मां मुन्नी देवी ने बताया कि पांच दिन बाद स्कूल खुला घर पर काम था तो आंचल को स्कूल जाने से मना किया पर आंचल ने पांच दिन स्कूल बंद होने की बात कहकर रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल के लिए निकल गयी। दोपहर लगभग 2 बजे स्कूल से एक मैडम का फोन आया कि आंचल ने किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया और अचेत हो गयी है।

यह सुन आंचल के मां मुन्नी देवी के होश उड़ गए जब तक मुन्नी देवी विद्यालय पहुंची तब तक विद्यालय बन्द कर सभी फरार हो गये। आनन फानन में मां ने अपने निजी साधन से अचेतावस्था में छात्रा को लेकर पटेहरा पीएचसी पहुंची जहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी डॉक्टर वाजिद जमील ने छात्रा की हालत को गंभीर देखते हुए मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । सूचना पर पहुंचे पटेहरा चौकी प्रभारी रामनिवास सिंह मय फोर्स के साथ जांच में जुटे।

Related Articles

Back to top button