Deprecated: YoastSEO_Vendor\Symfony\Component\DependencyInjection\Container::__construct(): Implicitly marking parameter $parameterBag as nullable is deprecated, the explicit nullable type must be used instead in /home/eksandesh/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo/vendor_prefixed/symfony/dependency-injection/Container.php on line 60
मौनी आमवस्या: प्रियंका गांधी ने लगाई संगम में आस्था डुबकी, सरकार ने कराई पुष्प वर्षा
Trending

मौनी आमवस्या: प्रियंका गांधी ने लगाई संगम में आस्था डुबकी, सरकार ने कराई पुष्प वर्षा

प्रयागराज। मौनी आमवस्या के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के साथ कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गुरुवार को प्रयागराज स्थित सगंमा में आस्था की डुबकी लगाई। बता दें कि प्रियंका गांधी आज एक दिन के दौरे पर प्रयागराज पहुंची हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी दोपहर को अरेल घाट से नाव पर सवार होकर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रवाना हुई। उनके साथ उनकी बेटी मिराया व कुछ अन्य लोग भी थे।

प्रियंका गांधी समेत सभी श्रद्धालुओं पर हुई फूल की बारिश- प्रियंका गांधी जब बोट पर सवार होकर संगम जा रहे थीं, तभी योगी सरकार हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश करा रही थी। प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई। हालांकि फूलों की यह बारिश अकेले प्रियंका के लिए ही नहीं बल्कि मौनी अमावस्या पर आज माघ मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए कराई जा रही थी। जिस वक्त हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराई जा रही थी उस वक्त प्रियंका व उनके साथ मौजूद लोग भी हेलीकॉप्टर को नाव पर बैठकर देख रहे थे।

उमड़ा जन सैलाब- मौनी आमवस्या के मौके पर श्रद्धालु संगमा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गुरुवार भोर से ही पवित्र नदियों के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। संगम नगरी प्रयागराज हो, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी या फिर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या, हर जगह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और स्नान के साथ दान-पुण्य करने का सिलसिला बना हुआ है। प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में संगम के साथ माघ मेला स्थल पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी कराई है। गुरुवार को मौनी अमावस्या पर प्रदेश में नदियों के किनारे घाटों पर लोग पुण्य डुबकी लगा रहे हैं। दिन में दस बजे तक लाखों लोगों ने पुण्य की डुबकी लगा ली है।

Related Articles

Back to top button