उत्तराखंड को मिली 348.56 करोड़ की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड को केन्द्र सरकार की ओर से एक और सौगात मिली है। अब उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 ए पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के दो लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ की लागत की स्वीकृति दी गई है।

यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी है जिसे उन्होंने उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा है। गडकरी के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर आभार प्रकट किया और कहा कि नितिन गडकरी जी सवा करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से आपदा हार्दिक धन्यवाद। आपने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों को यह सौगात दी है।

Related Articles

Back to top button