Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दृष्टि दिव्यांग छात्रों को एआई डिवाइस वितरित किए

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार की ओर से दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के आदर्श विद्यालय में दृष्टि दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ज्योति एआई ग्लास, एआई लैंप, ए.आई. रिंग और ए.आई. रीडर डिवाइस वितरित किए।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ‌ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज का युग ए.आई का युग है और हमें समय के साथ आगे बढ़ना है।

Uttarakhand: also read- Nirmala Sitharaman announced revised tax slabs: नई व्यवस्था के लिए स्लैब संशोधित, 4 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को इन डिवाइस के विषय में जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि 120 ज्योति आई ग्लास दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को प्रदान किए गए और 190 सारथी स्मार्ट केन वितरित किए गए। यह एक ऐसी डिवाइस है जो की 80 से अधिक भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकती है। इस डिवाइस से दृष्टि दिव्यांग छात्र कलर और 300 विभिन्न प्रकार के ऑब्जेक्ट भी पहचान पाएंगे। इस डिवाइस के द्वारा प्रिंट में लिखा हुआ मटेरियल दृष्टि दिव्यांग अपने मोबाइल के द्वारा पढ़ पाएंगे। इस डिवाइस में जीके के क्वेश्चन भी दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button