अपरेश कुमार सिंह बनाए गए त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्वीट कर के दी।

केंद्रीय कानून मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारतीय संविधान के तहत राष्ट्रपति ने न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। पूर्व में ही कोलेजियम ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य नयायाधीश के रूप में नियुक्त किये जाने की मंजूरी दी थी।

Related Articles

Back to top button