लोकसभा क्षेत्र में सेवा और संपर्क का चल रहा दौर

लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख सेवा व संपर्क का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को अपने पक्ष में करने के लिए सत्ताधारी भाजपा गठबंधन और विपक्ष गठबंधन ने अपनी जुगत लगाने का क्रम शुरू कर दिया है। सभी क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवार भी लोगों के बीच अपने अपने तरीक़े से पहुंचना शुरू कर दिए हैं। बलिया जनपद में संसदीय क्षेत्र सलेमपुर का भाव अन्य क्षेत्रों से बहुत अधिक हो गया है। यहां से राजेश सिंह दयाल, योगेश्वर सिंह और रौशन सिंह चंदन ने अपना अपना दावा प्रस्तुत किया है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद रविंद्र कुशवाहा भाजपा हैं। अगले चुनाव में कौन दल किसको उम्मीदवार बनाएगा यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है, परंतु संभावित उम्मीदवारों ने अपना अपना दावा अपने अपने दल में प्रस्तुत कर लोगों के बीच दस्तक देना शुरू कर दिया है।राजेश सिंह दयाल, योगेश्वर सिंह और रौशन सिंह चंदन के दावों से लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर में गर्माहट बढ़ गयी है। देखना यह है कि भाजपा गठबंधन और विपक्ष गठबंधन किसको अपना उम्मीदवार बनाएगा। राजेश सिंह दयाल व योगेश्वर सिंह जहां भाजपा से टिकट मांग वहीं रौशन सिंह चंदन कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए प्रयासरत है। राजनीति के क्षेत्र में रौशन सिंह चंदन का संघर्षमय जीवन रहा है। क्षेत्र में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जबरदस्त है। वह कांग्रेस के पुराने नेता हैं। 28 वर्षों तक कांग्रेस से राजनीति कर अपनी एक अलग पहचान बनायी है। वह 1995 में एनएसयूआई के संगठन सचिव बने। उसके बाद 1998 में शहर अध्यक्ष बने। उसके बाद 2001 में यूथ कांग्रेस के  शहर अध्यक्ष बने। इसके अलावा यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व महासचिव भी बने। फिर उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी में गये। सूचना के अधिकार में वह प्रदेश उपाध्यक्ष बने। उनके पास आजमगढ़, गोरखपुर व देवीपाटन मंडलों का प्रभार भी रहा। फिर 2014 में सूचना के अधिकार विभाग के प्रदेश संगठन मंत्री बनेे। उनके जिम्मे आजमगढ़ मंडल का प्रभार भी रहा। वर्तमान समय में वह सूचना के अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष है। कई मंडलों के प्रभारी भी है। वह मूलरूप से मनियर नगर पंचायत उत्तर टोला के निवासी है। 2012 और 2017 में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से वह टिकट के दावेदार थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर 2019 में भी लोकसभा सलेमपुर से टिकट के वह प्रबल दावेदार थे।

Related Articles

Back to top button