NEW DELHI-मेयर ने दिए राजधानी के अवैध स्पा

NEW DELHI- दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे स्पा, रेस्टोरेंट और होटलों की शिकायत मिलने पर मेयर महेश कुमार खिंची ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों को अवैध रूप से चल रहे इन प्रतिष्ठानों की सूची देने का निर्देश दिया गया है। ये प्रतिष्ठान निगम को कोई लाइसेंस शुल्क नहीं देते हैं, जिससे निगम को राजस्व का नुकसान भी होता है।

मेयर महेश कुमार खिंची ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे स्पा, रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज और नेता सदन मुकेश गोयल भी उपस्थित रहे। मेयर महेश कुमार ने कहा कि अवैध स्पा, रेस्टोरेंट और ओयो होटल के मुद्दे पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी समेत सभी 12 क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और अवैध रूप से चल रहे उपरोक्त प्रतिष्ठानों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों से 2 दिन के अंदर अवैध रूप से चल रहे स्पा, ओयो होटल व रेस्टोरेंट की सूची देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO-KANPUR NEWS-कानपुर विकास प्राधिकरण के एसटीपी की क्षमता 200 एमएलडी की है

मेयर महेश कुमार ने कहा कि दिल्लीवासियों की शिकायत पर अवैध स्पा, ओयो होटल एवं रेस्टोरेंट के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि अवैध रूप से संचालित स्पा ओयो होटल एवं रेस्टोरेंट किसी भी प्रकार का लाइसेंस शुल्क निगम को नहीं देते हैं, जिसके चलते निगम को राजस्व की हानि होती है। उन्होंने कहा कि हमने निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की जानकारी 2 से 3 दिनों के अंदर देने के लिए कहा है, ताकि इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button