Trending

बड़ी खबर: सीबीआई जांच के आदेश के बाद गृह मंत्री देशमुख ने दिया पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री को सौंपा त्यागपत्र

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया। अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि अनिल देशमुख एनसीपी के कोटे से गृह मंत्री थे। देशमुख ने राज्यपाल के बजाय मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देंगे।

बता दें कि अनिल देशमुख के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। यह फैसला हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की जनहित याचिका पर दिया है। परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर वसूली के लिए टारगेट देने का आरोप लगाया था और इसी संबंध में सीबीआई जांच की मांग की थी। परमबीर सिंह के आरोपों के बाद से ही अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग उठ रही थी। अब हाई कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

एंटीलिया केस और सचिन वाजे मामले में सरकार की अपेक्षा के अनुरूप नहीं निपटने के बाद परमबीर सिंह को 17 मार्च मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटा दिया गया था। पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने 20 मार्च को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपए जुटाने को कहा था।

Related Articles

Back to top button