Trending

अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट स्थाई रूप से निलंबित, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। ट्विटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट स्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हिंसा की घटनाओं से संबंधित कंगना के उस विवादित ट्वीट के परिप्रेक्ष्य में यह कार्रवाई की है जिसे प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अपमानजनक और राजनीति से प्रेरित माना गया।

 कंगना ने एक ट्वीट में ममता बनर्जी की तुलना ताड़का से करते हुए लिखा था, ‘मैं गलत थी, वह रावण नहीं है। वह तो सबसे अच्छा राजा था, जिसने दुनिया का सबसे सम्पन्न देश बनाया। वह ग्रेड एडमिनिस्ट्रेटर, स्कॉलर और वीणा वादक था। वह तो खून की प्यासी राक्षसी ताड़का है, जिन्होंने उसे वोट दिया। तुम्हारे हाथ भी खून से सने हुए हैं।’

इसके साथ ही कंगना ने कहा , “ यह भयानक है। हमें गुंडई को मारने के लिए सुपर गुंडई चाहिए। वह ताड़का की तरह है। मोदी जी , वर्ष 2000 की शुरुआत वाले अपने विराट रूप को दिखाओ।” उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन हैशटैग भी किया। ट्वीटर ने अपने बयान में कहा कि कंगना रनौत लगातार ‘हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी’ का उल्लंघन कर रही थी , इसलिए उनका अकाउंट अब हमेशा के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button