Trending

देहरादून: मालदेवता में आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास मालदेवता इलाके में आई आपदा के बाद अफसरों से लेकर मंत्री व नेताओ ने प्रभावित इलाके मे पंहुचना शुरु कर दिया है। सबसे पहले मौके पर पंहुचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ आये अफसरों को लोगो के विरोध से दो चार होना पडा है।

राजधानी में देर रात से हो रही बारिश के बाद इलाके मे उपर की ओर बनाई जा रही सडकों का मलबा नीचे बहकर आ गया। वहां सुकून नाम से बना एक रेस्टोरेंट पूरी तरह से मलबे में दब गया है।

मंत्री गणेश जोशी ने इलाके में आई आपदा के पीछे अफसरों की लापरवाही को जिम्मेदार माना है। वहीं स्थानीय लोगो ने भी गंभीर आरोप लगाये है वही कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही मौके की स्थिति सुधारने व लोगो की मदद करने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button