adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी के प्रति लोगों का अटूट जुड़ाव सोशल मीडिया पर देखने को मिला: शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का जो अटूट जुड़ाव है उसे सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोगों से कैसा अटूट जुड़ाव है, यह सोशल मीडिया पर भी देखने में आया। प्रदेश, देश-विदेश से करोड़ों लोग श्री मोदी के भोपाल आगमन में वर्चुअल उपस्थित रहे और देश के गौरवशाली इतिहास से लेकर आधुनिक भारत तक के साक्षी बने।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जनजातीय गौरव दिवस पर कल भोपाल आगमन और उनके द्वारा दी गई सौगातों से हमारे जनजातीय समुदाय ही नहीं, बल्कि डेढ़ करोड़ से अधिक अन्य लोग भी प्रदेश और देश भर से जुड़कर प्रफुल्लित हुए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ 54 लाख 51 हजार 718 था।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के #जनजातीयगौरवदिवस पर भोपाल आगमन, आशीर्वचन और आपके द्वारा दी गई सौगातों से हमारे जनजातीय भाई-बहन ही नहीं, बल्कि डेढ़ करोड़ से अधिक अन्य लोग भी प्रदेश और देश भर से जुड़कर प्रफुल्लित हुए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ 54 लाख 51 हजार 718 था।

इसके साथ ही एक और ट्वीट करते हुए लिखा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेतृत्व श्रीमान नरेंद्र मोदी जी का लोगों से कैसा अटूट जुड़ाव है, यह सोशल मीडिया पर भी देखने में आया। प्रदेश, देश-विदेश से करोड़ों लोग प्रधानमंत्री जी के भोपाल आगमन में वर्चुअल उपस्थित रहे और देश के गौरवशाली इतिहास से लेकर आधुनिक भारत तक के साक्षी बने।

Related Articles

Back to top button