adevertisment Adevertiisment banner

PM Modi Address: ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी, छठ पर्व को यूनेस्को की धरोहर में शामिल कराने का प्रयास

PM Modi Address: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए छठ महापर्व को यूनेस्को की ‘इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट’ में शामिल कराने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छठ भारतीय संस्कृति की गहरी आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जो अब वैश्विक पहचान बना रहा है।

सांस्कृतिक गौरव और श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगत सिंह को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया और उनके साहसिक पत्र का उल्लेख किया। लता मंगेशकर को भारतीय संस्कृति का अमूल्य स्वर बताते हुए कहा कि उनके गीतों ने देशभक्ति और संवेदनाओं को जीवंत किया।

नारी शक्ति का सम्मान

नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री ने नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा की “नाविका सागर परिक्रमा” का उल्लेख किया, जिन्होंने 238 दिनों में 47,500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा पूरी की। उन्होंने इसे देश की बेटियों के साहस और संकल्प का प्रतीक बताया।

वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी पर बल

प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी की खरीद को प्रोत्साहित करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ को जीवन मंत्र बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में खादी की बिक्री कई गुना बढ़ी है। उन्होंने ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का उल्लेख करते हुए त्योहारों को स्वदेशी उत्पादों से मनाने का आग्रह किया।

संघ स्थापना और वैचारिक स्वतंत्रता

विजयादशमी के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि साझा की। उन्होंने डॉ. हेडगेवार और गुरुजी गोलवलकर के योगदान को याद करते हुए “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम” को संघ की सेवा भावना का मूल बताया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती और रामायण का संदेश

प्रधानमंत्री ने आगामी 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती का उल्लेख करते हुए रामायण को मानवता के लिए अद्भुत ग्रंथ बताया। उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ वाल्मीकि और निषादराज मंदिरों के दर्शन का आग्रह किया।

भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान

प्रधानमंत्री ने पेरिस के “सौन्त्ख मंडप” और मिलेना सालविनी की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिन्होंने भारतीय नृत्य को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उन्होंने भूपेन हजारिका के गीतों के श्रीलंकाई अनुवाद और जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी।

PM Modi Address: also read- Yogi Adityanath message: ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

दीपावली की शुभकामनाएं और आत्मनिर्भर भारत

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने स्वच्छता को घर से बाहर समाज तक ले जाने का आह्वान किया और कहा कि हमारी परंपराओं में रोजगार और नवाचार की अपार संभावनाएँ हैं।

Related Articles

Back to top button