adevertisment Adevertiisment banner

भाजपा स्थापना दिवस : प्रधानमंत्री मोदी बोले- हनुमानजी से प्रेरणा पाते हैं हमारे कार्यकर्ता

नई दिल्ली। केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देशभर में भाजपा कार्यक्रम कर रही है। पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है।

मोदी ने कहा कि हनुमानजी के पास असीम शक्ति है, उस शक्ति का इस्तेमाल वे तब कर पाते हैं, जब स्वयं पर से उनका संदेह खत्म होता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी। भारत अब बजरंगबली की तरह अपने भीतर सुप्त शक्तियों का आभास कर चुका है। हनुमानजी के ऐसे ही गुणों से भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी प्रेरणा पाते हैं। उन्होंने कहा कि जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहेगी। जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार, परिवारवाद और कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सुबह दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया। लखनऊ में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। भाजपा गुरुवार से से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक विशेष सप्ताह भी मनाएगी।

Related Articles

Back to top button