adevertisment Adevertiisment banner
Trending

पैसे के बंटवारे को लेकर भिड़े पुलिसकर्मी, वायरल हुआ वीडियो

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। बता दें कि अभी नवानगर थाने की ट्रकों से वसूली के वीडियो का मामला थमा भी नहीं था कि राजपुर थाने की पुलिस 10 हजार रुपये की वसूली को लेकर भिड़ गई।

वायरल वीडियो के मुताबिक राजपुर थाने की पुलिस किसी बात को लेकर आपस में गालीगलौज कर रही है। इसके साथ ही एक सिपाही दूसरे पर सिपाही पर पानी की बोतल फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। फिर वह कहता नजर आ रहा है कि सर मेरा 10 हजार रुपये ले लिया है। जब पूरे मामले को समझा गया तो समझ में आया कि पूरा मासला पैसे के बंटवारे को लेकर है।

वीडियो के अनुसार 10 हजार रुपयों के लिए बक्सर जिले की राजपुर पुलिस के कुछ स्टाफ आपस में भिड़ गए। पुलिस का एक सिपाही पानी की एक बोतल लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने रिकार्ड कर लिया और उसको वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद बक्सर पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दे दिया है और ये कहा कि पूरे मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही मामले की उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को अनुशासन में रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button