Pratapgarh News-विश्वकर्मा जयंती पर भयहरणनाथ धाम में हुआ भंडारा, विधायक डॉ. आरके वर्मा ने की सहभागिता

Pratapgarh News: Community feast held at Bhayharannath Dham on Vishwakarma Jayanti; MLA Dr. RK Verma participated.

Pratapgarh News-विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अंतर्गत भयहरणनाथ धाम में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन रामचंद्र विश्वकर्मा की ओर से किया गया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के उपमुख्य सचेतक एवं विधानसभा सदस्य, लोकलेखा समिति के सदस्य तथा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आरके वर्मा ने सहभागिता की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस दौरान विधायक डॉ. आरके वर्मा ने भंडारे में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और आयोजन में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। भयहरणनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, बी. पल पटेल प्रतिनिधि, सचिन पटेल, युवा नेता अनुराग वर्मा, सूरज वर्मा, राजेश पटेल प्रधान भगवतगंज मांधाता, सूरज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजक रामचंद्र विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार जताया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Read Also-Pratapgarh News-कुंडा में पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया: सीएचसी में फल वितरण व तहसील में हुआ वृक्षारोपण

Related Articles

Back to top button