Pratapgarh News-इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डॉ. रत्ना मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि, परिजनों में खुशी

Pratapgarh News – Dr. Ratna Mishra awarded PhD degree by Allahabad University; family members overjoyed.

Pratapgarh News-हण्डौर निवासी शिक्षक राजेश मिश्र की पुत्री डॉ. रत्ना मिश्रा को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शनिवार को उपाधि मिलने की जानकारी के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई।

डॉ. रत्ना मिश्रा वर्तमान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों ने खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

डॉ. रत्ना मिश्रा तहसील लालगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश मिश्र ‘मदन’ की भतीजी भी हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।

परिजनों ने कहा कि डॉ. रत्ना की सफलता से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का भी गौरव बढ़ा है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रमेशचन्द्र मिश्र, कंदर्प नारायण त्रिपाठी, संदीप मिश्र राहुल, मनोज त्रिपाठी, संजीत त्रिपाठी, गुलाबचन्द्र मिश्र, अभिनन्दन सिंह और नितेश सिंह बीरू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Read Also-Chandauli News-सेवा संकल्प अभियान के तहत धानापुर के 68 परिषदीय विद्यालयों में ड्राइंग प्रतियोगिता में 340 छात्र ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

Related Articles

Back to top button