Pratapgarh News-बेल्हा प्रतापगढ़ में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को लेकर सपाईयों ने बनाई रणनीति

Pratapgarh News – Samajwadi Party workers devise a strategy to strengthen the organization at the booth level in Belha, Pratapgarh.

Pratapgarh News-जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को मासिक बैठक हुई।बैठक में बीएलओ, बूथ कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान और गांव-गांव पीडीए पंचायत आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में गुरुवार को मासिक बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता और जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के संचालन में हुई बैठक में बीएलए, बूथ कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान और गांव-गांव पीडीए पंचायत आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही प्रभावी संघर्ष की आधारशिला है। पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव भी लिए गए।

बैठक में बूथ कमेटियों को प्रभावी बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। बैठक में गुलफाम खान, राजकुमार यादव, बबलू पाल, शहरे आलम, धीरज यादव जिला उपाध्यक्ष, मो वाशिक खान एडवोकेट रमेश यादव जयसिंह यादव तकदीरुद्दीन, मनीष पाल, महिमा गुप्ता, संजीव पटेल, सुरेश जायसवाल, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, निसार अहमद, डॉ. रामबहादुर पटेल, अहमद अली आदि उपस्थित रहे l

Read Also-Sonbhadra News-खनन व्यवसायी व सपा नेता धोखाधड़ी मामले में मुम्बई से हुआ गिरफ्तार, गया जेल

Related Articles

Back to top button