Pratapgarh News-सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Pratapgarh News: 'Seva Sankalp Yatra' welcomed; BJP workers planted saplings.

Pratapgarh News-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जा रहा है।

इसी क्रम में विधानसभा विश्वनाथगंज के मोहनगंज में भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ ने सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय भगवान पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रवि सिंह, रविंद्र पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Also-University Election: डूसू चुनाव 2026 में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत 3 अहम पदों पर जीत

Related Articles

Back to top button