adevertisment Adevertiisment banner

Pratapgarh (Uttar Pradesh)- संविधान की धज्जियां उड़ा रही है भाजपा सरकार- डॉ.नीरज त्रिपाठी

Pratapgarh (Uttar Pradesh)- बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज के बहोरिकपुर वार्ड के एस.एन.पब्लिक स्कूल में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव मुन्ना लाल यादव व बाबागंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सरोज जी के संयोजकत्व में “विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन” का आयोजन किया गया l

 


“संविधान बचाओ सम्मेलन” की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर/प्रभारी प्रतापगढ़ हरिकेश त्रिपाठी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर/ प्रभारी प्रतापगढ़ प्रमोद मिश्रा जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी जी व कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव करुण पाण्डेय ने किया l
इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए मेवालाल धुरिया जी व राजेश तिवारी जी ने पार्टी ज्वाइन किए l आए हुए अतिथियों ने कांग्रेस की पट्टी व माला पहनाकर स्वागत किया l

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आज भाजपा सरकार द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है,भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, इनकमटैक्स, चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्थाओं को पिंजरे में कैद की हुई है, विपक्ष के नेताओं के पीछे जब देखो तब इन स्वतंत्र संस्थाओं को छोड़कर धौंस जमाया जाता है l सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश तक को तरह तरह की धमकियां देकर भाजपा अपने पक्ष में निर्णय करवा रही है संविधान खतरे में इसलिए भी है, क्योंकि भाजपा आपके अधिकारों पर हमला कर रही है l
कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर प्रमोद मिश्र व निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार के इशारों पर राज्यों में जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है विधायकों को ईडी, सीबीआई द्वारा धमकाया जा रहा है तथा पैसों से विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है l
संविधान इसलिए भी खतरे में है क्योंकि देश के चौथे स्तंभ न्यायप्रिय पत्रकारो को सरकार के दबाव में प्रतिष्ठित चैनलों से निकाला जा रहा है वो अपना यूट्यूब चैनल बनाकर जनता की लड़ाई लड़ रहे है l
सुल्तानपुर के कोऑर्डिनेटर उज्ज्वल शुक्ला व किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव करुण पाण्डेय ने कहा कि देश की जनता को भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व नफरत को खत्म करना चाहिए तथा भाईचारा को बढ़ावा देना चाहिए ।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक मुन्ना लाल यादव ने आए हुए अतिथियों व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया l
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जय शंकर दूबे, बाबागंज ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सरोज, बिहार ब्लॉक अध्यक्ष मेराज अंसारी, श्याम बहादुर सिंह, सदाशिव यादव, मेवा लाल धुरिया, कमलाकांत दुबे, लालजी सरोज, देवेश तिवारी, राजेश तिवारी, विजय कुमार यादव, मदन कुमार यादव, राजकुमार सिंह, पंकज शुक्ला, प्रदुमन सरोज, धर्मराज यादव, रामकृपाल यादव, सालिक राम, राज बहादुर, राजेंद्र यादव, राजेश शर्मा, इंद्रजीत यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय

Related Articles

Back to top button