adevertisment Adevertiisment banner

गुजरात उच्च न्यायालय के लिए राष्ट्रपति ने की सात नये न्यायाधीशों की नियुक्ति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुजरात उच्च न्यायालय के लिए सात न्यायाधीशों की नियुक्ति की है, जिनमें दो महिलाएं हैं। इन नियुक्तियों में सभी अधिवक्ता से न्यायाधीश बनाये जा रहे हैं। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन की सिफारिश पर श्रीमती मौना मनीष भट्ट, समीर ज्योतिंद्रप्रसाद दवे, हेमंत महेशचंद्र प्रच्छक, संदीप नवरलाल भट्ट, अनिरुद्ध प्रद्युम्न मायी, निरल रश्मीकांत मेहता और सुश्री निशा महेंद्र भाई ठाकुर की न्यायाधीष पद पर नियुक्ति की है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालयों में न्यायाधीशों के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया तेज की है। हालत में पटना, इलाहाबाद, बॉम्बे, गुवाहाटी, पंजाब एवं हरियाणा, केरल और कर्नाटक समेत विभिन्न उच्च न्यायालों के लिए न्यायाधीशों एवं अतिरिक्त न्यायाधीशों नियुक्ति की अधिसूचना जारी थी।

Related Articles

Back to top button