adevertisment Adevertiisment banner
Trending

केंद्र पर प्रियंका गांधी ने बोला हमला, कहा- किसानों का अपमान कर रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। सभी पर्टियां इस मुद्दे को तपिश को महसूस करके राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी हुई हैं। इस क्रम में देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार किसानों का समर्थन करती आ रही है और कृषि बिल को वापस लेने की मांग कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में जहां किसान आंदोलन को सही ठहराया तो दूसरी तरफ पीएम मरेंद्र मोदी के हाल के संसद में दिये गए टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम नरेंद्र मोदी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क करना भूल गए है। उन्होंने कहा कि देश ने नरेंद्र मोदी को दो-दो बार पीएम चुना। आमजनों को काफी उम्मीदें थी,लेकिन आज चारों तरफ निराशा ही निराशा है।

प्रियंका गांधी ने महापंचायत में किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों की मांगों पर जिस तरह से मोदी सरकार ने उदासीन रवैया अपनाया,वो सरकार की संवेदनहीनता को ही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कभी बड़े पैमाने पर रोजगार देने का वायदा करने वाले नरेंद्र मोदी से युवा निराश है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2017 के बाद गन्ना का रेट नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की किसानों के सम्मान में वे कानून वापस लें ले।

Related Articles

Back to top button