adevertisment Adevertiisment banner
Trending

किसान महापंचायत में शामिल हुई प्रियंका गांधी, कहा-भाजपा सरकार कर रही है किसानों का शोषण

मेरठ। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का कांग्रेस लगातार समर्थन करती आ रही रही है। इस कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एक बार सूबे के मेरठ जिले में पहुंचीं, जहां उन्होंने एक किसान महापंचायत में भाग लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र भाजपा सरकार किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्राइवेट मंडियों में एमएसपी नहीं मिलेगी, कुछ समय बाद एमएसपी ही बंद हो जाएगी।

यह कानून आपकी भलाई के लिए नहीं बल्कि मोदी के खरबपति मित्रों के लिए बनाए गए हैं। दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे हो गए हैं। अगर कानून किसान के हित में हैं तो किसान सड़क पर क्यों बैठे हैं?

इसके आगे बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि क्या किसान इस लायक नहीं है कि आप जाकर उनसे मिल सकें? प्रधानमंत्री मोदी चीन से लेकर पाकिस्तान तक घूम कर आए गए हैं। हम दो हमारे दो, दो मित्र सरकार चला रहे हैं। जो मजबूती सौ दिनों में दिखाई है, वही मजबूती बनाए रखिए। सरकार को सुनना ही पड़ेगा। ऐसा माहौल बनाइए कि बिना आपकी सुनवाई के सरकार आगे नहीं बढ़ पाएगी।

गन्ने का पैसा बकाया- गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ने का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है। पीएम मोदी ने 16 हजार करोड़ रुपये में दो हवाई जहाज खरीदे हैं। संसद के सुंदरीकरण के लिए 20 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। बकाया देने की बजाय हवाई जहाज खरीद रहे हैं। आपके बीमे से हजारों करोड़ रुपये खरबपतियों की जेब में गए हैं।

उन्होंने कहा कि 215 किसान शहीद हुए। संसद में राहुल गांधी ने शहीद किसानों के लिए मौन रखने को कहा। सरकार का कोई सांसद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं खड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने आपका मजाक उड़ाया है। किसानों के बारे में उल्टे सीधे शब्द कहे। आंदोलनजीवी और परजीवी कहा है।

Related Articles

Back to top button