adevertisment Adevertiisment banner

लखीमपुर खीरी के लिए प्रियंका गांधी हुई रवाना, इस पीड़ित महिला से करेंगी मुलाकात

लखनऊ। तीन दिवसीय यूपी दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी लगातार एक्टिव हैं. शुक्रवार को लखनऊ में सरकार पर हमला बोलने के बाद प्रियंका आज लखीमपुर खीरी जा रही हैं. प्रियंका यहां रेप पीड़ित बच्चियों के परिवार से मिलेंगी. बता दें कि लखीमपुर खीरी में बीते दिनों 3 बच्चियों से रेप का मामला सामने आया था. प्रियंका इन्हीं बच्चियों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी.

रेप पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी उस महिला से भी मुलाकात करेंगी जिनकी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान साड़ी खींची गई थी. दरअसल, पसगवां में जब सपा उम्मीदवार रितु सिंह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन भरने जा रही थी तो रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी और साड़ी खींचने की कोशिश की.

इस घटना के बाद संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पसगवां थाना प्रभारी (एसएचओ), चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था.

योगी सरकार पर निशाना
इससे पहले लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला किया था. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा कराई गई. पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया. नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई. नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया. यहां तक कि महिला उम्मीदवारों को भी मारा पीटा गया. प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा. योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन समेत हर चीज का इस्तेमाल कर रही है.

Related Articles

Back to top button