adevertisment Adevertiisment banner

‘मेरी कब्र खोदो’ वाले बयान पर बोली प्रियंका, ‘यह सिर्फ चुनावी मुद्दा, कोई नहीं चाहता ऐसा’

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इसी कड़ी ने वह कर्नाटक में चामराजनगर जिले के हनुर में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान प्रियंका ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर हमला बोला। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मेरी कब्र खोदो’ वाले बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने कहा कि मैंने देखा है कि भाजपा के नेता यहां आते हैं और अजीब-अजीब बातें करते हैं। मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि विपक्षी नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, यह कैसी बात है? इस देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा जो हमारे प्रधानमंत्री का अच्छा स्वास्थ्य और उनकी लंबी उम्र नहीं चाहता हो।’ उन्होंने कहा कि यह एक चुनावी मुद्दा है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटने का आरोप लगागा। उन्होंने कहा कि पिछली बार लोगों ने जेडीएस और कांग्रेस को चुना था। लेकिन, भाजपा ने पैसे के बल पर सरकार को चुरा लिया। सबसे दुख की बात यह है कि सरकार ने 40 फीसदी सरकारी कमीशन अपने राज्य की जनता से बेरहमी से लूट लिया। कर्नाटक की भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं।

Related Articles

Back to top button