adevertisment Adevertiisment banner

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, जानें मामला

रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं मृतक की पत्नी ने हत्या की तहरीर दी है, जिस पर जांच की जा रही है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे लाला मजरे अशरफ पुर निवासी जगन पुत्र परसादी 60 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था।

निःसन्तान होने के कारण मृतक ने अपनी सवा बीघा जमीन भतीजी गीता पत्नी परशुराम निवासी भेलिया थाना नसीराबाद के नाम कर दी थी।वह लगभग 3 वर्ष पूर्व से भतीजी के साथ मेंं रह रहा था। मृतक के भतीजे और गीता के छोटे भाई राजकुमार ने 112 नंबर पर सूचना व पत्नी कुमकुम देवी ने हत्या का आरोप लगा तहरीर दी।

इस सम्बंध मे थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि मौके पर जाकर गांव वालों से पूछने पर पता चला कि केवल जमीन के कारण झूठा आरोप लगाया जा रहा है। आरोपों को ध्यान में रखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे तय होगा।

Related Articles

Back to top button