adevertisment Adevertiisment banner

राहुल गांधी बोले ‘पसंद नहीं यूपी का आम’, CM योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मीडिया में यूपी के आम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया. राहुल ने कहा था कि उन्हें उत्तर प्रदेश का नहीं, आंध्र के आम पसंद हैं. अब इस बयान पर सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने अपने एक ट्वीट के जरिये राहुल गांधी पर तंज कसा.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का टेस्ट ही विघटनकारी है. दरअसल, राहुल गांधी से आज एक मीडियाकर्मी ने सवाल किया था कि क्या उन्हें यूपी के आम पसंद हैं? राहुल गांधी ने कहा था, “आई लाइक आंध्र, आई डोंट लाइक यूपी आम (मुझे आंध्र प्रदेश के आम का स्वाद पसंद है, मैं यूपी के आम पसंद नहीं करता).’

इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, राहुल गांधी, आपका टेस्ट ही विघटनकारी है. आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है. आप पर विघटनकारी कुसंस्कारों का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया. लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का स्वाद एक है.

सांसद रवि किशन ने भी किया कटाक्ष
वहीं, गोरखपुर सदर के सांसद रविकिशन शुक्ला ने भी राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उन्हें यूपी का आम नहीं पंसद है तो राहुल यूपी को कांग्रेस ही नहीं पंसद है, हिसाब बराबर.

Related Articles

Back to top button