राजा रघुवंशी हत्याकांड: 10 माह बाद जेल से बाहर आई सोनम, पिता ने भरी जमानत राशि

Raja Raghuvanshi murder case:चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी 10 माह बाद जेल से बाहर आ गई। शिलांग के सत्र न्यायालय ने पुलिस जांच में खामियां और ट्रायल में देरी को आधार मानते हुए उसकी जमानत मंजूर कर ली।

पुलिस विवेचना पर कोर्ट ने उठाए सवाल
अदालत ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया। गिरफ्तारी का कारण बताने वाला फार्म ठीक से नहीं भरा गया था। वहीं चालान और दस्तावेजों में अलग-अलग धाराएं दर्ज थीं, जिससे जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए। कोर्ट ने यह भी माना कि सुनवाई में अनावश्यक देरी हुई है।

पिता पहुंचे शिलांग, भरी जमानत राशि
सोमवार को अदालत ने सोनम की जमानत अर्जी मंजूर की थी। इसके बाद मंगलवार को उसके पिता देवी सिंह शिलांग पहुंचे। उन्होंने 50 हजार रुपये की मुचलके की रकम जमा की और शिलांग के एक होटल संचालक को भी जमानती बनवाया।

जेल से बाहर आई तो दिखी गुमसुम
शाम को सोनम जेल से बाहर आई तो वह गुमसुम और शांत नजर आई। मीडिया कर्मियों ने उससे सवाल किए, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप अपने पिता के साथ वहां से चली गई। जानकारी के अनुसार, अदालत की शर्तों के तहत सोनम को फिलहाल शिलांग में ही रहना होगा।

हत्या की साजिश का आरोप
शिलांग पुलिस पहले दावा कर चुकी है कि इंदौर के सहकार नगर निवासी कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनम ने रची थी।

Read Also-Bollywood News-सुभाष घई नहीं करेंगे ‘खलनायक रिटर्न्स’ का निर्देशन

Related Articles

Back to top button