Religious News: Balaji Chalisa! रोज करें श्री बालाजी चालीसा का पाठ, हनुमान जी दूर करेंगे हर संकट

श्री बालाजी चालीसा का नियमित पाठ करने से मानसिक शक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, साथ ही जीवन के कष्ट भी दूर होते हैं।

Religious News: भारत में भगवान Hanuman के करोड़ों भक्त हैं, जो उन्हें संकटमोचन और कलियुग के सबसे जाग्रत देवता के रूप में पूजते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से श्री बालाजी की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन के दुख, भय, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होती हैं। यही कारण है कि भक्त रोजाना श्रद्धा भाव से श्री बालाजी चालीसा का पाठ करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नियमित रूप से बालाजी चालीसा पढ़ने से मानसिक शांति, आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को जीवन की कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है।

कब और कैसे करें बालाजी चालीसा का पाठ?

धर्म शास्त्रों के अनुसार सुबह स्नान के बाद या शाम के समय शांत वातावरण में श्री बालाजी चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। मंगलवार और शनिवार को इसका विशेष महत्व बताया गया है। पाठ करने से पहले भगवान हनुमान के सामने दीपक और धूप जलाकर श्रद्धा से पूजा करें।

अगर संभव हो तो लाल आसन पर बैठकर चालीसा का पाठ करें और अंत में भगवान से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों से रक्षा की प्रार्थना करें।

बालाजी चालीसा पाठ के लाभ

  • जीवन के संकट और भय दूर होते हैं
  • नकारात्मक शक्तियों से रक्षा मिलती है
  • मानसिक तनाव कम होता है
  • आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है
  • घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है
  • रोग और बाधाओं से राहत मिलने की मान्यता है

श्री बालाजी चालीसा

श्री गुरु चरण चितलाय, के धरें ध्यान हनुमान।
बालाजी चालीसा लिखे, दास स्नेही कल्याण॥

विश्व विदित वर दानी, संकट हरण हनुमान।
मैंहदीपुर में प्रगट भये, बालाजी भगवान॥

जय हनुमान बालाजी देवा।
प्रगट भये यहां तीनों देवा।।

प्रेतराज भैरव बलवाना।
कोतवाल कप्तानी हनुमाना।।

मैंहदीपुर अवतार लिया है।
भक्तों का उद्धार किया है।।

बालरूप प्रगटे हैं यहां।
संकट वाले आते जहाँ पर।।

डाकिनी शाकिनी अरु जिन्दनी।
मशान चुड़ैल भूत भूतर्नी।।

जाके भय ते सब भाग जाते।
स्याने भोपे यहाँ घबराते।।

चौकी बन्धन सब कट जाते।
दूत मिले आनन्द मनाते॥

सच्चा है दरबार तिहारा।
शरण पड़े सुख पावे भारा॥

Religious Update: बड़े मंगल पर सिद्ध पीठ महावीरन में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

क्यों खास है मेहंदीपुर बालाजी?

Mehandipur Balaji Temple देश के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी समस्याओं और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Related Articles

Back to top button