Mau News-घोसी राम प्रभाव बनाम दुर्गविजय जमीन विवाद में SDM ने लिया एक्शन, लेखपाल संग मौके पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
SDM takes action in the Ghosi Ram Prabhav vs. Durgvijay land dispute; visits the site with the *Lekhpal* to conduct an on-the-spot inspection.
Mau News-उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 116 के तहत चल रहे जमीन विभाजन के एक मामले में प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। तहसील घोसी के अंतर्गत ग्राम कपूरपुर में संयुक्त खाते की कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर विचाराधीन ‘राम प्रभाव बनाम दुर्गविजय’ मुकदमे का निष्पक्ष निस्तारण करने के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) अशोक कुमार सिंह खुद जमीन पर उतरे।
उपजिलाधिकारी ने हलका लेखपाल गौरव राय के साथ विवादित स्थल पर पहुंचकर भूमि का गहन भौतिक सत्यापन किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वास्तविक स्थिति को जांचकर निष्पक्ष कुर्रा (हिस्सा) निर्धारण प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने पत्रावली पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई पूरी करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
Read Also-Mau News: वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय के निधन से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर


