adevertisment Adevertiisment banner

Share Market: Sensex और Nifty में गिरावट, शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव

Share Market: लगातार 4 दिनों तक रिकॉर्ड तोड़ मजबूती दिखाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। हालांकि आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लुढ़क कर लाल निशान में आ गए। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से विप्रो, नेस्ले, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 0.79 प्रतिशत से लेकर 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन कंपनी, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 1.73 प्रतिशत से लेकर 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,340 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,230 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,110 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 92.85 अंक की मजबूती के साथ 82,652.69 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में मुनाफा वसूली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। लगातार जारी बिकवाली के दबाव के बीच खरीदार भी लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव भी होता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 53.89 अंक की कमजोरी के साथ 82,505.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 34.70 अंक की बढ़त के साथ 25,313.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। हालांकि खरीदार लगातार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इस सूचकांक की चाल में सुधार नहीं हो सका। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 11.75 अंक लुढ़क कर 25,266.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Share Market: also read- Heavy Rain in Telangana: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश से 35 लोगों की मौत

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 194.07 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,559.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 42.80 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,278.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Related Articles

Back to top button