Sonbhadra News-श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sonbhadra News: Vishwa Hindu Mahasangh submits memorandum to DM regarding Shri Krishna Janmabhoomi.

Sonbhadra News-श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा के आयोजन के बाद विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संगठन ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित भूमि के बंटवारे को निरस्त कर पूरी भूमि श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के नाम किए जाने की मांग उठाई, ताकि वहां भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति सुमन सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, प्रेम भारती, जिला प्रभारी प्रेम शंकर रावत, मीडिया प्रभारी संगम पांडेय, अशोक सिंह पटेल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि संगठन अपनी मांगों को लेकर आगे भी आवाज उठाता रहेगा।

Read Also-Pratapgarh News-रामपुर खास में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने किया जनसंवाद, विकास कार्यों की ली जानकारी

Related Articles

Back to top button