Entertainment News: बॉक्स ऑफिस पर छाया स्पाइडर-मैन, 11वें दिन 34.70 करोड़ की कमाई
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
Entertainment News: टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है और रविवार को फिल्म ने 34.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 415.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
11वें दिन कितनी हुई कमाई?
फिल्म ने 10वें दिन करीब 31 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 11वें दिन इसकी कमाई बढ़कर 34.70 करोड़ रुपये हो गई। रविवार को फिल्म के देशभर में 13,862 शो चले। इनमें अंग्रेजी वर्जन ने करीब 18.50 करोड़, हिंदी ने 13.50 करोड़ और तमिल वर्जन ने 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
400 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के पहले दिन ही 60.60 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। इसके बाद शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 66.75 करोड़ और रविवार को 77.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 15 करोड़, शनिवार को 31 करोड़ और रविवार को 34.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म भारत में 415.45 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गई है।
Entertainment News: लखनऊ में सनी देओल-प्रीति जिंटा के इवेंट में हादसा, भीड़ के बीच गिरा युवक
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ जेंडाया, मार्क रफ्फालो, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।



