Ujjain News-उज्जैनः फर्जी निवेश के नाम पर 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार

Ujjain News: ₹1.77 crore fraud under the guise of fake investments; accused arrested from Bhopal.

Ujjain News-मध्य प्रदेश के उज्जैन की राज्य सायबर पुलिस ने भोपाल के एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी निवेश के नाम पर 1 करोड़ 77 लाख रूपये की ठगी की।

राज्य सायबर सेल, उज्जैन के एसपी सव्यसाची सराफ ने शुक्रवार को बताया कि मक्सी रोड, स्थित सांची दुग्ध संघ ट्रेनिंग सेंटर के उप महाप्रबंधक दीपक कुमार ने राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप एस 108 कोटक वेल्थ इनसाइट्स में जोड़कर हर दिन शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का बताया गया। ग्रुप के लगभग सभी सदस्य अपने मुनाफे के संबध में लगातार पोस्ट करते थे। ग्रुप की एक्टिविटी और मुनाफा देखकर उन्होंने शेयर मार्केट में निवेश करने का मन बनाया। इसके बाद ग्रुप के एडमिन द्वारा उन्हें एक एप्लिकेशन नियो कोट प्रो इंस्टॉल करवाई।

सराफ के अनुसार दीपक कुमार से आधार कार्ड व पेनकार्ड लेकर कथित एप पर अकाउंट बनवाया गया और ट्रेडिंग शुरु करने के लिए प्रारंभ में 50 हजार रु. जमा करवाए गए। दीपक को निवेश की गई राशि पर लाभ प्राप्त हुआ। इसके बाद दीपक ने निवेश के नाम पर तीन माह में 1 करोड़ 77 लाख रु. की राशि विभिन्न बैंक खातों में जमा की। दीपक ने जब अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो उन्हें एक आईपीओ 1 करोड़ 70 लाख रु. का अलाट कर दिया व उसकी राशि और जमा करने का बोला गया। इस पर दीपक को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ।

इसके बाद दीपक ने शिकायत की। शिकायत के आधार पर राज्य साइबर सेल, जोन प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक लीना मारोठ ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्ररकण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना दौरान डिजिटल तथ्य व अन्य तकनीकी जानकारी के आधार एक टीम लीना मारोठ, उप निरीक्षक पूजा मुवेल, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह पंवार व आरक्षक चालक सुनील पंवार के साथ भोपाल रवाना हुई।

टीम ने भोपाल के करोद स्थित शिवनगर कालोनी निवासी भानु पिता भगवानदास चौरसिया आयु 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उस पर कर्जा बहुत था। कर्जा उतारने के लिए उसके अपने दोस्त सारांश जैन को उनके यस बैक में करंट अकाउंट खुलवाकर उपयोग करने के लिए दिया था। भानु को खाता खुलवाने के बाद 26 हजार रु.दिए गए और बाद में हर माह 10 हजार रु. देने का बोला गया था। आरोपी भानू के बैंक खाते में प्रकरण में हुई ठगी के 2 लाख 50 हजार रु. प्राप्त हुए। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Read Also-Kanpur News-अदिति यादव मामला : आरोपित को गिरफ्तार कर कानून के सामने लाने वाले पुलिसकर्मी को दूंगा 1.11 लाख रुपये : विधायक

Related Articles

Back to top button