Unnao News: उन्नाव में शिक्षकों का सम्मान, प्रदीप कुमार वर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
Unnao News: Teachers honored in Unnao; Pradeep Kumar Verma receives the 'Outstanding Teacher Award'.
Unnao News:जिले में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा के शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा समेत कई शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षण कार्य के साथ विद्यालयों में अनुशासन, नवाचार, शैक्षिक सुधार और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
समारोह में सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण वर्मा, विमल द्विवेदी और बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्याम किशोर त्रिपाठी समेत विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप वर्मा के प्रयासों की हुई सराहना
कार्यक्रम के दौरान प्रदीप कुमार वर्मा के विद्यालयी और सामाजिक कार्यों का विशेष उल्लेख किया गया। विमल द्विवेदी ने उनके सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा की। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्र ने उनके नशामुक्ति अभियान को समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।
बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्याम किशोर त्रिपाठी ने रामपुर गढ़ौवा विद्यालय में बच्चों के अनुशासन और विद्यालय की व्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना की। विधायक पंकज गुप्ता ने सम्मान प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई दी।
इन शिक्षकों को भी मिला सम्मान
समारोह में वैभव सैनी, हेमंत सोनी, कुलदीप विमल, चंद्रकांत शर्मा, दीपक सोनी, जितेंद्र चंदेल, रविकांत पटेल, शिखा मिश्रा, सुशांत पटेल, दिलीप विमल, रामचंद्र सिंह, मनोज, ज्योति गुप्ता, शशि प्रकाश आर्य, गंगा रतन, श्रीनाथ यादव, स्मिता त्रिपाठी, ममता यादव और अनूप सिंह समेत अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
साझा किए विद्यालय सुधार के अनुभव
सम्मानित शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे शैक्षिक सुधार, अनुशासन व्यवस्था, नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े अनुभव साझा किए। शिक्षकों ने बताया कि बेहतर विद्यालयी वातावरण के लिए नियमित प्रयास और नए प्रयोग जरूरी हैं।
कार्यक्रम में जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अपूर्व दीक्षित, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया, प्रदेश संयुक्त मंत्री अक्षय कटियार, मंडल अध्यक्ष दिलीप अवस्थी, जिला महामंत्री दीपक वर्मा पटेल, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन गोपाल समेत कई शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने शिक्षक समुदाय के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
Read Also-Unnao News: उन्नाव में शिक्षकों का सम्मान, प्रदीप कुमार वर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान



