adevertisment Adevertiisment banner

यूपी: झांसी में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के चिरगांव थानाक्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में सात महिलाओं और चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। ये श्रद्धालु नहर में जवारे विसर्जन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु झांसी के निकट मध्य प्रदेश में दतिया के पंडोखर से जवारे विसर्जन के लिए छिनौरा नहर पर ट्रैक्टर -ट्रॉली पर सवार होकर आ रहे थे। चिरगांव थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी यह ट्रैक्टर ट्रॉली जानवर को बचाने के चक्कर में पानी से भरी खाई में पलट गई।

इस दुर्घटना में सात महिलाओं व चार बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए।
जिस समय यह दुर्घटना हुई उसमें 30-32 सवारियां बैठी थी । इस दुर्घटना में सात महिलाओं पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, पूजा, राजो, प्रेमवती व कुसमा तथा चार बच्चों कस्या, परी, अनुष्का व अभि सहित कुल 11 लोगो की मौके पर मौत हो गयी। घटना में संध्या,भूरी, व राजवती समेत करीब छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए का रहे हैं।

घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पांच घायलों की स्थिति ठीक है जबकि पानी में डूबी एक बच्ची अभी बेहोश है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी व सीओ मौठ समेत कई थानों की पुलिस ने घटना स्थल पर मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया था।

Related Articles

Back to top button