adevertisment Adevertiisment banner

UP News-प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोली

UP News-पटैला मार्ग के तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर तीन दिनों पूर्व साइकिल सवार युवक को बाइक से आये बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल कमर पर गोली मारने के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पकड़े गए तीनों किशोरों को सुधार गृह भेज दिया गया। प्रेम प्रसंग में आपसी विद्रोह के चलते घटना को अंजाम दिया गया।
मूलरूप से ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल लगभग छह वर्षों पूर्व रसूलपुर गांव में घर बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। वह सूरत शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे और पत्नी घर पर रहते है। गत मंगलवार की सुबह उनका बड़ा पुत्र 22 वर्षीय सचिन मौर्या खेत में तैयार चुकंदर उखाड़ खुटहन मंडी में बेचने गया था। जहां से वह साइकिल से वापस लौट रहा था। उक्त नाले के पुल पर पीछे से आये बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया था। वह कुछ समझ पाता कि पीछे बैठा बदमाश उसे लक्ष्य कर तमंचा से फायर कर दिया। गोली कमर में लगते ही सचिन लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

read also-Prayagraj News-पूर्व सैनिक संगठन वेटरन्स इंडिया प्रयागराज ने मनाया पुलवामा अटैक दिवस
पुलिस छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तभी सूचना मिली कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसे आधार मान छानबीन आगे बढ़ाई गई तो घटना में कई नाम जुड़ते चले गए। पुलिस ने 17 वर्षीय अनुराग उर्फ मंगला, 17 वर्षीय छोटू उर्फ कृष्ण कुमार मिश्रा और 16 वर्षीय प्रिंस यादव निवासी गण रसूलपुर को शुक्रवार की भोर पटैला बाजार से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर उसे कई बार सचेत किया गया था कि वह उसका चक्कर छोड़ दे। लेकिन वह नही माना। तो हम लोगों ने उसे हमेशा के लिए हटाने का प्लान बना लिया। जिसमें कई लोग शामिल रहे। पकड़े गए आरोपितों में अनुराग घटना के समय बाइक चला रहा था। तमंचा से फायर करने वाला आरोपित अभी फरार बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button