adevertisment Adevertiisment banner

Up News- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा

घटना स्थल से कुछ दूर पर थानाध्यक्ष बाजार शुकुल अभिनेष कुमार मौजूद रहे , जिससे पुलिस की मदद व यूपीडा की एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल में मृतकों व घायलों को पहुंचाया गया।

Up News- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर यह सड़क हादसा प्रातः लगभग 5:30 बजे हुआ। बता दें राजकुमार अपने पिता अशोक कुमार पुत्र मंगलू की मृत शरीर को हरियाणा से एम्बुलेंस द्वारा अपने घर समस्तीपुर बिहार ले जा रहा था। साथ में विवेक शर्मा पुत्र बलराम शर्मा,फूलो पुत्र राम प्रसाद,तथा शम्भू राय पुत्र जागेश्वर राय निवासी समस्तीपुर बिहार भी डेड बॉडी के साथ ही थे। जैसे ही एम्बुलेंस hr 74b 2657थाना परिक्षेत्र बाजार शुकुल के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 59’7 किमी0पर पहुंची कि आगे मछलियों से लदी जा रही पिक अप up71 bt3975में पीछे टक्कर मार दिया।

जिससे एम्बुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी एवं एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक हुए पांच लोगों में तीन एक ही परिवार के बताये जा रहें हैं, तथा एम्बुलेंस चालक द्वय आदिल पुत्र हामिद और सर्फराज पुत्र हसन हरियाणा निवासी थे,जिनकी इस हादसे में मौत हो गयी है। वहीं घायल हुए शम्भू राय पुत्र जागेश्वर निवासी समस्तीपुर बिहार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंच कर डीएम संजय चौहान व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हटवा कर आवागमन सुचारू रूप से संचालित करा दिया गया है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के अन्तर्गत शवों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button